ऐसा था मिसाईल मैन APJ Abdul Kalam का जीवन 

अब्दुल कलाम एक भारतीय वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ थे

उन्होंने परमाणु हथियारों एवं मिसाइलों के निर्माण में भारत को आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके इन्हीं महत्वपूर्ण योगदानों के कारण भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।

अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम था।

इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी, तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

अब्दुल कलाम के पूर्वज कई संपत्तियों और भूमि के बड़े ट्रेडर्स के साथ धनी व्यापारी और जमींदार थे।

लेकिन 1920 के दशक में उनके परिवार को व्यवसाय में बहुत बड़ा घाटा हुआ जिससे वे व्यवसाय में विफल हो गए

उसके कुछ समय बाद ही अब्दुल कलाम का जन्म हुआ उस समय वह गरीबी से जूझ रहे थे। 

अब्दुल कलाम ने DRDO में एक छोटा होवरक्राफ्ट डिजाइन करके अपने कैरियर की शुरुआत की।

इसके बाद वर्ष 1965 में उन्होंने DRDO में स्वतंत्र रूप से एक विस्तार योग्य रॉकेट परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया।

अब्दुल कलाम के नेतृत्व में IGMDP परियोजना (Project) 1988 में पहली पृथ्वी मिसाइल 

फिर 1989 में अग्नि मिसाइल जैसी मिसाइलों का उत्पादन सफल साबित हुआ। 

जिसके बाद उन्हें “भारत के मिसाइल मैन” के रूप में जाना जाने लगा। 

27 जुलाई 2015 को अब्दुल कलाम IIM शिलॉन्ग में एक व्याख्यान दे रहे थे,

जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी स्थिति गंभीर हो गई, इसके बाद उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल में ले जाया गया

जहां कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया!

Read Full Post