MS Dhoni का जीवन परिचय | MS Dhoni Biography In Hindi

भारत में Cricket की लोकप्रियता को शब्दों में नहीं लिखा जा सकता! लोगों में Cricket के प्रति एक अलग ही उत्साह होता है, भारतीय Cricketers ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनायी है जिनमे सबसे आगे हैं MS Dhoni यानी Mahendra Singh Dhoni..

MS Dhoni केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी जमीं पर नही उनकी एक अलग ही पहचान है, MS Dhoni विश्व के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सातवें नंबर पर आकर बल्लेबाज़ी की और International One Day Match में अपना शतक लगाया!

इतना ही नहीं MS Dhoni विश्व के एकमात्र ऐसे कप्तान रह चुके हैं जिन्होंने Cricket के तीनो Formats (One Day, T20, Test Match) में 50 से अधिक मैचों में कप्तानी की है!

चलिए अब MS Dhoni के जीवन परिचय (MS Dhoni Biography in Hindi) बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं!

MS Dhoni का जीवन परिचय | MS Dhoni Biography in Hindi

MS Dhoni का पूरा नाम महेंद्र सिंह धोनी है इन्हें प्यार से “माही” कहकर भी बुलाते हैं, MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था। उनका पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में है।

MS Dhoni के पिता का नाम “पान सिंह धोनी” तथा उनकी माता का नाम “देवकी देवी” है।

MS Dhoni की पत्नी का नाम “साक्षी धोनी” है उनकी एक बेटी भी है जिनका नाम “जीवा” है।

MS Dhoni की एक बहन और एक भाई है। उनकी बहन का नाम “जयंती” और उनके भाई का नाम “नरेंद्र सिंह धोनी” है।

MS Dhoni ने अपनी स्कूली शिक्षा D.A.V जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची, झारखंड से प्राप्त करी।

MS Dhoni का परिवार | MS Dhoni’s Family

Mahendra Singh Dhoni के पिता पान सिंह धोनी MECON कंपनी में जूनियर मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत थे। MS Dhoni के भाई नरेंद्र सिंह धोनी राजनेता हैं तथा उनकी बहन जयंती एक English Teacher हैं।

Ms Dhoni biography in hindi

MS Dhoni का Cricket Career | MS Dhoni’s Cricket Career

MS Dhoni वर्ष 1998 तक सिर्फ School Level और Club Level के क्रिकेट खेला करते थे। कुछ समय बाद उन्हें केंद्रीय कोयला फील्ड लिमिटेड टीम में खेलने के लिए चुना गया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रपति देवल सहाय को धोनी का खेल अच्छा लगा इसके बाद उन्होंने धोनी को प्रथम श्रेणी में क्रिकेट खेलने का मौका दिया।

हालांकि वर्ष 1998-1999 Session के दौरान MS Dhoni का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह East Zone Under-19 टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे।

लेकिन इसके बाद उन्हें अगले सीजन CK Naidu Trophy के लिए East Zone Under-19 टीम में चुना गया लेकिन इसमें भी MS Dhoni का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

MS Dhoni की रणजी ट्रॉफी की शुरुआत :

बिहार और असम के बीच Session 1999-2000 में पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला गया जिसमें Mahendra Singh Dhoni ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली।

फिर इसके बाद अगला मैच उन्होंने बंगाल टीम के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने शतक भी लगाया लेकिन फिर भी Mahendra Singh Dhoni की टीम हार गई।

Mahendra Singh Dhoni ने रणजी ट्रॉफी में 5 मैच खेले और कुल 283 रन बनाए। एम एस धोनी के अच्छे प्रदर्शन के चलते भी उन्हें East Zone Selectors की तरफ से टीम में नहीं चुना गया।

इसके बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना कम कर दिया और उन्होंने नौकरी करने का फैसला किया, MS Dhoni के पिता भी यही चाहते थे कि MS Dhoni खेल पर ज्यादा ध्यान ना देकर कोई अच्छी Job कर लें।

कुछ समय बाद MS Dhoni को खेल कोटा के माध्यम से खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर TTE (ट्रैवलिंग टिकट परीक्षक) के पद पर नौकरी मिल गई और वह पश्चिम बंगाल चले गए।

MS Dhoni ने वर्ष 2001 से 2003 तक रेलवे कर्मचारी के रूप में काम किया लेकिन उनका मन इस नौकरी में बिल्कुल भी नहीं लगता था उनकी क्रिकेट में ही दिलचस्पी थी जिसके कारण उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ने का फैसला किया।

जिसके बाद 2003 में ही उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी और वह वापस अपने घर लौट आए।

दिलीप ट्रॉफी में एमएस धोनी का चयन :

नौकरी छोड़ने के बाद MS Dhoni का चयन दिलीप ट्रॉफी में हुआ लेकिन इसके बारे में MS Dhoni को काफी देर में पता चला जिसके चलते वह क्रिकेट ग्राउंड पर नहीं पहुंच सके और उनकी जगह दीप दासगुप्ता ने विकेटकीपिंग करी।

देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट में एमएस धोनी का चयन :

Session 2002-2003 देवधर ट्रॉफी में MS Dhoni का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जिसके जिसके चलते प्रकाश पोद्दार ने धोनी के खेल की तारीफ की और उनके खेल के बारे में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को बताया जिसके बाद MS Dhoni को बिहार Under-19 Team में खेलने के लिए चुना गया।

MS Dhoni ने देवधर ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और देवधर ट्रॉफी अपने नाम किया इस मैच में उन्होंने एक शतक भी बनाया।

इस सीजन में MS Dhoni ने कुल चार मैचों में 244 रन बनाए। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते महेंद्र सिंह धोनी को जिंबाब्वे और केन्या दौरे के लिए INDIA “A” TEAM में चुना गया।

इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद MS Dhoni को नेशनल टीम के लिए चुना गया।

MS Dhoni के One Day International (ODI) कैरियर की शुरुआत

महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला ODI मैच खेला। लेकिन इस मैच में MS Dhoni अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 0 रन पर Run Out हो गए।

लेकिन इसके बाद उन्हें पाकिस्तान टीम के साथ मैच खेलने के लिए चुना गया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया और 148 रन बनाकर पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने जिन्होंने एक मैच में इतने रन बनाए।

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें श्रीलंका ने भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए MS Dhoni ने 145 गेंदों में नाबाद 183 रनों की पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें Man Of The Series भी चुना गया।

ODI Matches में MS Dhoni का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन जनवरी 2017 में MS Dhoni ने ODI कप्तानी से सन्यास लेने का फैसला किया।

ODI Matches में MS Dhoni का प्रदर्शन

MS Dhoni द्वारा खेले गए कुल ODI Matches 350 Matches
ODI में MS Dhoni द्वारा बनाए गए कुल Runs10,773 Runs
ODI Batting Average50.53
ODI में लगाए गए कुल शतक10
ODI में लगाये गए कुल अर्धशतक73
एक ODI Match में बनाये गए सबसे अधिक Runs183* Agenst ShriLanka
Match में सबसे अच्छी Bowling1/14
ODI Matches में MS Dhoni द्वारा किये गए कुल Catches321 Catches
ODI Matches में MS Dhoni द्वारा किये गए कुल Stumpings123 Stumpings
MS Dhoni ODI Matches

MS Dhoni का Test Career :

MS Dhoni को वर्ष 2005 में अपना पहला Test Match खेलने का मौका मिला। MS Dhoni का पहला Test Match श्रीलंका के खिलाफ था इस मैच में MS Dhoni ने पहली inning में 30 Run बनाए और बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा।

इसके बाद वर्ष 2006 में MS Dhoni ने पाकिस्तान के खिलाफ Test Match में शानदार शतक लगाया और भारत को फॉलोऑन से बचने में भी मदद की।

वर्ष 2008 में MS Dhoni ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उप कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया और साथ ही इस सीरीज के चौथे मैच में कप्तान अनिल कुंबले के चोटिल हो जाने के कारण MS Dhoni को कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया।

इसके बाद MS Dhoni का टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रहा और टीम इंडिया को टेस्ट मैच जिताने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वर्ष 2014 में MS Dhoni ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला जिसमें उन्होंने 35 रनों की पारी खेली और मैच समाप्त होने के बाद उन्होंने टेस्ट मैच से संन्यास की घोषणा कर दी।

Test-Match में MS Dhoni का प्रदर्शन

MS Dhoni द्वारा खेले गए कुल Test-Matches90 Matches
Test-Matches में MS Dhoni द्वारा बनाए गए कुल Runs4,876 Runs
Test-Matches Batting Average38.09
Test-Matches में लगाए गए कुल शतक6
Test-Matches में लगाये गए कुल अर्धशतक33
एक Test-Match में बनाये गए सबसे अधिक Runs224 Run
Test-Matches में MS Dhoni द्वारा किये गए कुल Catches224 Catches
Test-Matches में MS Dhoni द्वारा किये गए कुल Stumpings38 Stumpings
Test-Matches में लगाये गए कुल छक्के78 Sixes
Test-Matches में लगाये गए कुल चौके544 Fours
MS Dhoni Test-Matches

MS Dhoni का T20 Career :

South Africa के खिलाफ MS Dhoni ने अपना पहला T20 Match खेला लेकिन MS Dhoni अपने इस पहले T20 Match में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, इस Match में MS Dhoni, 2 Ball खेलकर 0 Run पर Out हो गए लेकिन Team India Match जीतने में सफल रही!

T20 Match में MS Dhoni का प्रदर्शन-

MS Dhoni द्वारा खेले गए कुल T20 Matches98 Matches
T20 Matches में MS Dhoni द्वारा बनाए गए कुल Runs1,617 Runs
T20 Matches Batting Average37.60
T20 Matches में लगाए गए कुल शतक0
T20 Matches में लगाये गए कुल अर्धशतक2
एक T20 Match में बनाये गए सबसे अधिक Runs56 Runs
Matches में MS Dhoni द्वारा किये गए कुल Catches57 Catches
Matches में MS Dhoni द्वारा किये गए कुल Stumpings34 Stumpings
Matches में लगाये गए कुल छक्के46 Sixes
Matches में लगाये गए कुल चौके101 Fours
MS Dhoni T20 Matches

MS Dhoni का IPL Career :

MS Dhoni ने अपना पहला IPL Match वर्ष 2008 में Chennai Super Kings की तरफ से खेला, जिसके 1 साल पहले ही MS Dhoni ने अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार T20 World Cup जिताया था।

Chennai Super Kings ने MS Dhoni को 10 करोड़ रुपए में खरीदा और धोनी तब से आज तक Chennai Super Kings के कप्तान के रूप में खेलते हैं।

MS Dhoni की कप्तानी में Chennai Super Kings ने IPL League के दो Session जीते। बीच में Chennai Super Kings पर 2 साल के लिए Ban लगा दिया गया लेकिन इस बीच Rising Pune Supergiant ने महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए में अपनी टीम में कप्तान के रूप में शामिल किया।

उसके बाद वर्ष 2018 में Chennai Super Kings पर लगाया गया बैन समाप्त हो गया और MS Dhoni फिर से Chennai Super Kings की तरफ से कप्तान के रूप में खेलने लगे।

MS Dhoni की उपलब्द्धियां | MS Dhoni Achievements

  • वर्ष 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया यह पुरस्कार खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।
  • महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी के द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी दी गई।
  • वर्ष 2011 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल था।
  • महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में भारतीय क्षेत्रीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सम्मानित किया गया।
  • महेंद्र सिंह धोनी जून 2015 में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 23वें नंबर पर थे इस लिस्ट के अनुसार उनकी कमाई 31 Millions US Doller (अमेरिकी डॉलर) थी।
  • महेंद्र सिंह धोनी को 2 अप्रैल 2018 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री भूषण से सम्मानित किया गया।
  • महेंद्र सिंह धोनी अच्छे क्रिकेटर के साथ ही एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी दुनिया की सबसे अमीर एथलीट में से एक हैं जिनकी Annual income लगभग 190 करोड़ है।
  • महेंद्र सिंह धोनी के पास कई महंगी बाइक और कारों का कलेक्शन है जिनमें Audi Q7 और SUV HUMMER H2 शामिल है। इसके साथ उनके पास कहीं महंगी Super Bikes का संग्रह है जिसमें Kawasaki Ninja H2 शामिल है।
  • महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में गिना जाता है उन्होंने अपने ज्यादातर मैच छक्कों के साथ ही समाप्त किये हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म MS Dhoni the Untold Story काफी प्रसिद्ध रही इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे थे, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्द्धियों पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया।

MS Dhoni द्वारा दिए गए दिलचस्प सवालों के जवाब :

Question : क्रिकेट में खेल की राजनीति है, विज्ञापनों का पैसा है और जबरदस्त ग्लैमर है, यह तीनों चीजें आप एक साथ कैसे मैनेज कर पाते हैं?

Answer : क्रिकेट में खेल की राजनीति से मुझे कोई मतलब नहीं है मैं इस चक्कर में कभी नहीं पड़ना चाहता, यह बात सही है कि विज्ञापनों में पैसा और जबरदस्त ग्लैमर है, मैं एक सीधा साधा लड़का हूं मैं भी चाहता हूं कि मैं आम लोगों की तरह सड़कों पर घुमु और दोस्तों के साथ Enjoy करूं, लेकिन इस ग्लैमर और लोकप्रियता के कारण आम जीवन में ऐसा नहीं हो पाता।

Question : आपकी एक सुखद क्षण की परिकल्पना कैसी है?

Answer : मैं पूरे परिवार के साथ मिलकर कहीं ऐसी जगह छुट्टियां बिताना चाहता हूं जहां हम हर प्रकार की चिंता से मुक्त हों।

Question : मान लीजिये आपको प्रथम श्रेणी में Cricket खेलने का मौका नहीं मिलता तो आप क्या करते?

Answer : निश्चित तौर पर में अपनी पढाई पर ज्यादा ध्यान देता और अपनी मंजिल को पाने की कोशिश करता, Cricket में मेरे साथ सब कुछ अच्छा होता चला गया क्यूंकि मुझे अपनी पर पूरा भरोसा था!

Question : जब कोई व्यक्ति एक सेलिब्रिटी बन जाता है तो उसकी नैतिकता पूरे समाज के लिए आदर्श होने लगती हैं क्या आप ऐसा सोचते हैं कि आपके मन में आदर्श की परिकल्पना हो सकती है?

Answer : यह बात सही है कि सेलिब्रिटी बन जाने से उसकी नैतिकता भी बदलती है पूरे समाज में वह आदर्श बनने लगते हैं लेकिन इसके लिए उस सेलिब्रिटी को उसकी बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है उसकी आजादी छिन जाती है अगर इस सब के बावजूद उस सेलिब्रिटी के आने से सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन हो सकते हैं तो सेलिब्रिटी को इसमें जरूर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Question : आपको कैसी फिल्में पसंद हैं और आप कैसे गीत सुनना पसंद करते हैं क्या कोई ऐसी पंक्ति है जो दिल को छू जाए?

Answer : मुझे Action Movies पसंद है चाहे वह हिंदी में हो या अंग्रेजी में। मैं धीमी आवाज में गीत सुनता हूं किशोर कुमार एवं लता मंगेशकर ने जितने भी गाने गाए हैं सभी गाने दिल को छू जाने वाले हैं। गाने की किसी एक पंक्ति को ढूंढना काफी मुश्किल है।

MS Dhoni Short Biography in Hindi :

MS Dhoni का पूरा नाम महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni )
MS Dhoni का जन्म7 July 1981, रांची, झारखंड, भारत
MS Dhoni Nicknames Mahi, Captain Cool, MSD
MS Dhoni के पिता का नामपान सिंह धोनी
MS Dhoni की माता का नामदेवकी देवी
MS Dhoni की पत्नी का नामसाक्षी धोनी
MS Dhoni की बेटी का नामजीवा
MS Dhoni की बहन का नामजयंती
MS Dhoni के भाई का नामनरेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni की शैक्षिक योग्यता12 वीं पास
MS Dhoni की Batting Styleदाहिने हाथ के बल्लेबाज
MS Dhoni की Bowling Styleदाहिने हाथ के मध्यम गेंदबाज
MS Dhoni के द्वारा खेला गया पहला ODI Match23 दिसंबर 2004 बनाम बांग्लादेश टीम
MS Dhoni के द्वारा खेला गया पहला Test-Match2 दिसंबर, 2005 बनाम श्रीलंका टीम
MS Dhoni के द्वारा खेला गया पहला T20 Match1 दिसंबर 2006, बनाम दक्षिण अफ्रीका टीम
MS Dhoni के द्वारा खेला गया पहला IPL Matchवर्ष 2008
MS Dhoni किस IPL Team के लिए खेलते हैंChennai Super Kings
Biography Of MS Dhoni In Hindi

Leave a Comment