Bill Gates का जीवन परिचय | Bill Gates Biography in Hindi

Bill Gates का नाम किसने नहीं सुना आज दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति को जिसने Bill Gates का नाम ना सुना हो।

Bill Gates कंप्यूटर जगत में एक ऐसी क्रांति लेकर आए जिसने कंप्यूटर की भाषा को बदल कर रख दिया।

जहां पहले कंप्यूटर को Operate करना हर किसी के बस की बात नहीं थी आज हर कोई कंप्यूटर को आसानी से प्रयोग कर सकता है इन सब के पीछे Bill Gates की बहुत बड़ी भूमिका रही है चलिए Biography Of Bill Gates in Hindi के विषय में विस्तार से जानते हैं।

Bill Gates Biography in Hindi

Bill Gates का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को Seattle, Washington में हुआ था Bill Gates का पूरा नाम William Henry Gates है।

Bill Gates के पिता का नाम भी William Henry Gates है वह एक वरिष्ठ वकील थे Bill Gates की माता का नाम Mary Maxwell है जो Inter State Bank System के Board of Directors की सदस्य थी। Bill Gates की पत्नी का नाम  Melinda French है, Bill Gates के तीन बच्चे जिनका नाम जेनिफर कैथरीन गेट्स, फोवे अडले गेट्स, रोरी जॉन गेट्स है!

Bill Gates की दो बहने भी हैं जिनका नाम Kristainne और Libby है। Bill Gates पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और उनका स्कूल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया उनके इस निश्चय ने सबको चौंका कर रख दिया।

लेकिन Bill Gates जानते थे कि उन्हें क्या करना है उनकी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बहुत ज्यादा रुचि थी जिसके चलते उन्होंने केवल 13 वर्ष की उम्र में ही पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखा, जिसका नाम TIC-TAC-TOE था जिसे उपयोगकर्ता Game खेलने में उपयोग कर सकते हैं।

Bill gates biography in hindi

Bill Gates अपने परिवार में William Henry gates नाम के चौथे व्यक्ति थे। Bill Gates की माता को बच्चों को पढ़ाना काशी पसंद था इसीलिए उनकी माता पूरा समय बच्चों को पढ़ाने में व्यतीत करती थी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती थी।

बिल गेट्स की शिक्षा | Education Of Bill Gates

Bill Gates पढ़ाई में काफी अच्छे थे और वह अपना अधिकतम समय पढ़ाई में ही दिया करते थे। Bill Gates ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 13 वर्ष की उम्र में Lakeside School से शुरू की।

Bill Gates कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में इतनी रुचि रखते थे कि वह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने के लिए Maths की Class भी छोड़ देते थे। इसी दौरान Bill Gates की मुलाकात Paul Allen से हुई जो उनके सीनियर थे Bill Gates की तरह ही पॉल एलन की भी कंप्यूटर में काफी रुचि थी जिसकी वजह से वह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और दोनों कंप्यूटर लैब में सीखने के मकसद से कंपनी के सॉफ्टवेयर में छेड़खानी करते रहते थे जिसके कुछ समय बाद स्कूल ने उन पर कंप्यूटर इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

Bill Gates और Paul Allen के साथ Ric Weliand और Kent Evans पर भी कंप्यूटर इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया गया।

लेकिन कुछ समय बाद उनको एक शर्त पर लैब में जाने की अनुमति मिली जिसमें उन्हें CCC’S Software से कमियां निकालने का काम सौंपा गया जिसके बदले उन्हें कंप्यूटर पर Extra Time बिताने का Offer दिया गया।

इससे Bill Gates और उनके साथी काफी खुश थे और उन्होंने वहां विभिन्न प्रोग्रामों में उपयोगी Source Code का अध्ययन किया। जिसके चलते वह इन सब के बारे में काफी कुछ जान चुके थे। इसी बीच उन्होंने Traf-O-Data प्रोग्राम भी बनाया जो यातायात पैटर्न पर काम करता था। इसके लिए उन्हें $20,000 दिए गए जो उनकी पहली कमाई थी।

वर्ष 1973 में Bill Gates ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर ली और इसके बाद उन्होंने Howard College में एडमिशन लिया। लेकिन अब Bill Gates कुछ अलग करने की सोच रहे थे जिसके चलते उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया और अपने दोस्त पॉल एलन के साथ बिजनेस करने का फैसला किया।

Microsoft की शुरुवात :

Paul Allen ने भी 2 साल बाद अपनी Collage की पढाई छोड़ दी और दोनों ने साथ मिलकर 4 अप्रैल 1975 में Microsoft की स्थापना करी! और दोनों ही इस Company को उचाईयों तक ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करने लगे।

अब धीरे-धीरे Microsoft की लोकप्रियता बढ़ने लगी और कुछ समय बाद वर्ष 1980 में IBM को अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए एक सॉफ्टवेयर की आवश्यकता थी जिसके लिए IBM ने Microsoft के सामने प्रस्ताव रखा।

Microsoft ने IBM के प्रस्ताव को स्वीकार किया और उनके लिए MS Dos पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम बनाना शुरू कर दिया। ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार होने के बाद उन्होंने IBM को सॉफ्टवेयर प्रदान किया, Microsoft के इस कार्य से IBM खुश था।

और अब IBM यह चाहता था कि Microsoft उन्हें Source Code भी प्रदान करें लेकिन Bill Gates ने इसके लिए IBM को साफ मना कर दिया। लेकिन फिर भी Microsoft, IBM को सॉफ्टवेयर प्रदान करता रहा।

आगे चलकर IBM ने अपने आने वाले Personal Computer में Software की कमी को पूरा करने के लिए Microsoft के साथ Partnership कर ली!

Microsoft अब दुनिया की सबसे बड़ी Software Company है, Microsoft में आज 70 से अधिक लोग काम करते है इसकी शाखाएं 100 से अधिक देशों में फैली हुई हैं! आज के समय में Microsoft Company अनेक अलग-अलग प्रकार के Software बनाती है लेकिन यह मुख्य रूप से Windows Operating System बनाती है!

Microsoft, MS Dos की सफलता के बाद 20 नवंबर 1985 को Microsoft Window का पहला Version लेकर आया। जिसका उपयोग हम आज बड़ी आसानी से कर रहे हैं! Windows के आने से Computer का उपयोग और भी ज्यादा सरल और सुरक्षित हो गया!

आज भी Windows की टक्कर में कोई दूसरा Operating System मौजूद नहीं है!

Bill Gates को मिले पुरस्कार :

  • वर्ष 2002 में Bill Gates और उनकी पत्नी को गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने के लिए Jefferson Award से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2010 में Bill Gates और उनकी पत्नी द्वारा गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भारत में चलाए जा रहे Charity Foundation के लिए भारत सरकार द्धारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2010 में ही Microsoft की सफलता और उनके द्धारा समाज के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों लिए Franklin Institute द्वारा ‘Bower Award’ से सम्मानित किया गया!

Bill Gates के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें :

Bill Gates केवल धन के मामले में ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वह मन से भी बहूत अमीर हैं, Bill Gates गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में कभी भी पीछे नहीं हटें हैं उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए करोड़ों रूपए दान दिया है!

Bill Gates ने अपने बच्चों को केवल 10 Millions Dollar ही उपयोग के लिए दिए हैं Bill Gates का मानना है की जैसे उन्होंने अपने आप को दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत के रूप में विकसित किया वैसे ही उनके बच्चे भी अपने दम पर खुद को सिद्ध करें!

Bill Gates को बचपन में ट्रे नाम से पुकारा जाता था!

Bill Gates बचपन में अपने दोस्तों से कहा करते थे की तुम 30 वर्ष की उम्र में मुझे एक Millionaire यानी करोड़पति के रूप में पाओगे और उन्होंने इसे सही साबित करके दिखाया 30 वर्ष की उम्र में Bill Gates Millionaire बन चुके थे!

Bill Gates द्वारा कही गयी महत्वपूर्ण बातें | Bill Gates Motivational Quotes In Hindi

  • जब आपके हाथ में पैसा होता है तो केवल आप भूलते है की आप कौन है लेकिन जब आपके हाथ खाली होते है तो सम्पूर्ण संसार भूल जाता है की आप कौन है।
  • मैं एक कठिन काम करवाने के लिए एक आलसी व्यक्ति का चयन करूंगा। क्योंकि आलसी व्यक्ति उस काम को करने का आसान तरीका ढूंढ लेगा।
  • अगर मैं पहले से कोई अंतिम लक्ष्य बना के चलता तो क्या आपको नहीं लगता है कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता।
  • स्वयं की तुलना किसी और के साथ न करें, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद का अपमान कर रहे हैं।
  • जीवन अनुकूल नहीं है, इसकी आदत डाल लो।
  • चाहे आप में कितनी भी योग्यता क्यों न हो, केवल एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।
  • मैं परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गया था, लेकिन मेरे साथी पास हो गए, अब वह माइक्रोसॉफ्ट में एक इंजीनियर हैं और मैं माइक्रोसॉफ्ट का मालिक।
  • सफलता का जश्न मनाना ठीक है लेकिन असफलता से सबक सीखना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
  • सफलता एक लुभावनी शिक्षक है। यह स्मार्ट लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करती है कि वे हार नहीं सकते हैं।
  • मैंने अपनी वयस्कावस्था में भी एक दिन का अवकाश नहीं लिया।
  • बच्चों को भारी मात्रा में धन के साथ छोड़ना, उनके लिए अनुकूल नहीं है।
  • एक निश्चित बिंदु के बाद मेरे लिए धन की कोई उपयोगिता नहीं है।
  • मेरे दोस्त वॉरेन बफेट की तरह, मैं विशेष रूप से भाग्यशाली महसूस करता हूं कि हर दिन कुछ ऐसा करना, जो मुझे पसंद है।
  • अगर आप लोगों को समस्याएं भी दिखाते हैं और समाधान भी दिखाते हैं तो वह कार्य करने के लिए अवश्य तैयार हो जायेंगे।
  • यदि आपका व्यवसाय इंटरनेट पर नहीं है, तो आपका व्यवसाय, व्यवसाय से बाहर है।
  • ज्यादातर लोग एक साल में क्या कर सकते हैं इसका आकलन ज्यादा करते हैं और दस साल में क्या कर सकते हैं इसका आकलन कम करते हैं।
  • यदि आप किसी चीज़ को अच्छा नहीं बना सकते तो कम से कम अच्छा दिखने लायक तो बना दो।
  • आपका सबसे नाखुश ग्राहक ही आपके सीखने का सबसे बड़ा स्रोत हैं।
  • बड़ी जीत के लिए, कभी-कभी बड़े जोखिम लेने पड़ते है।
  • हमें उन सभी लोगों की जरूरत है जो हमें प्रतिक्रिया देते हैं, इस तरह हम सुधार कर सकते हैं।
  • सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में वह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।
  • एक अच्छा पेशेवर इंजीनियर बनने के लिए आपको अपनी परीक्षा की तैयारी हमेशा देर से शुरू करनी चाहिए क्योंकि यह आपको समय को मैनेज करना और इमरजेंसी को हैंडल करना सिखाएगा।
  • हम कितने भी पैसे क्यों न कमा ले, हम अपने विचारो में परिवर्तन नहीं ला सकतें।

Bill Gates Short Biography in Hindi

Bill Gates का पूरा नाम William Henry Gates III
Bill Gates का जन्म 28 अक्टूबर 1955 
Bill Gates के पुता का नामWilliam Henry Gates
Bill Gates की माता का नामMary Maxwell
Bill Gates की पत्नी का नाम Melinda French
Bill Gates की शिक्षाHarvard University (dropped out)
Bill Gates का व्यवसायSoftware Developer, Investor, Entrepreneur
Bill Gates Net worthUS $138.4 billion (March 2021)
शीर्षकCo-chairman and co-founder of the Bill & Melinda Gates Foundation,
Chairman and founder of Branded Entertainment Network,
Chairman and co-founder of TerraPower,
Chairman and founder of Cascade Investment,
Technology advisor of Microsoft

1 thought on “Bill Gates का जीवन परिचय | Bill Gates Biography in Hindi”

Leave a Comment